स्मृति ईरानी पर RJD नेताओं की टिप्पणी से भड़की BJP, पूछा- चारा घोटाले में सजायाफ्ता को क्या कहा जाए ?

स्मृति ईरानी पर RJD नेताओं की टिप्पणी से भड़की BJP,  पूछा- च

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने से पहले ही राजनीति में भाषाई मर्यादा तार तार हो गई हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  पीएम मोदी को 'बिना परिवार वाला' बता दिया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लालू प्रसाद यादव को 'चारा चोर' कह दिया. स्मृति ईरानी के बयान के बाद राजद ने स्मृति ईरानी की शारीरिक बनावट को लेकर निजी हमला करते हुए स्मृति को ट्रिपल एक्सएल कॉमर्शियल सिलेंडर तक कह दिया. साथ ही चरित्र पर सवाल उठाते हुए दूसरे के भतार (पति) को चोरी करने वाली तक कह दिया. इसके बाद भाजपा ने राजद से पूछा है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं. ऐसे में उन्हें क्या कहा जाएगा ?

भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन ने कहा कि सत्ता की छटपटाहट में राजद  के बड़े से छोटे नेता अमर्यादित बयान दे रहे हैं. चारा चोर लालू प्रसाद यादव अगर अगर चारा घोटाला में सजा काट रहे हैं तो उन्हें क्या कहा जाएगा ? राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और पार्टी की प्रवक्ता ने जिस तरह से भाजपा के नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है वह कहीं से जायज नहीं. बिहार या पूरे देश की जनता इनसे यही उम्मीद कर सकती है. जिस तरह से बिहार की सता  हाथ से गायब हुई है,इसके बाद यह लोग हताश और निराशा में कुछ भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं. जनता इसका सारा हिसाब किताब आने वाला चुनाव में वोट के रूप में करेगी. राजनीति में कुछ तो लज्जा रखना चाहिए. जिस तरह से उनके प्रवक्ता ने बयान दिया है उन्हें सार्वजनिक रूप में माफी मांगनी चाहिए. राजद लाख अमर्यादित टिप्पणी कर ले, इस पार्टी के पास और न इस दल के नेता के पास न ही कोई नियत है और न विजन. ऐसे बयान से शर्म भी  शरमा जाए. राजद में जरा सी भी नैतिकता है तो  ऐसे बयान देने वाले प्रवक्ता को तुरंत निकाल बाहर करे.

"भतार (पति) चोर  हैं स्मृति"-सारिका पासवान

यहीं नहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा चोर बताने के बाद राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने उनके  चरित्र पर भी सवाल उठाते हुए दूसरे के भतार (पति) को चोरी करने वाली तक कह दिया. सारिका ने स्मृति ईरानी को गोवा में बीफ चिली बेचने वाले की मां भी बताया.

"औकात में रहें स्मृति"- राजद प्रवक्ता

राजद  प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी को कुकुर जैसा भौंकने वाली बताते हुए औकात में रहने की नसीहत भी दे  दी. सारिका पासवान ने ने स्मृति ईरानी को धमकी भरे शब्दों में कहा कि बिहार की जनता कालीख पोतने के लिए तैयार बैठी है.

गिरने लगी भाषाई दीवार

बहरहाल अभी लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजी भी नहीं है कि भाषाी मर्यादा तार तार होना शुरु हो गया है. कितनी सीमाएं इस चुनाव में टूटती हैं देकना बाकी है.