बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीघा घाट पर भाजपा मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ ने पीएम मोदी का सम्मान दिवस मनाया, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

दीघा घाट पर भाजपा मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ ने पीएम मोदी का सम्मान दिवस मनाया, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना. सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन कुमार साहनी की अध्यक्षता में आज पटना के दीघा जनार्दन घाट पर 71 नाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को लेकर सम्मान दिवस मनाया गया. भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि गरीबों के बीच नई नीति लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. गरीबों का एक-एक पैसा उनके खाते में मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज के लिए उन्होंने मदद से संपदा योजना को लागू कर नीली क्रांति लाने का काम किया है. मत्स्य जीवी ओके जीवन आर्थिक सुधार लाने के लिए गंगा के मछलियों को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया मत्स्य को उद्योग के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया. मत्स्य जीवी को प्रोत्साहन के साथ में समुद्री योजना में 5% बढ़ाया गया है. मछली उत्पादन का 2025 तक 220 तन लक्ष्य रखा गया है. मोदी जी का सपना है कि मछुआरा समाज सम्मानजनक जिंदगी जीये.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मछुआरा समाज को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा दुर्घटना होने पर 500000 का बीमा देने का प्रावधान किया और मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली बेचने वाले मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर फोर व्हीलर टू व्हीलर आई बॉक्स के साथ मछुआरा समाज में बांटने का काम किया है. मछुआरा समाज के लिए सब्सिडी पर पोखरा बनाने का भी प्रावधान किया गया. मदद से संपदा योजना के तहत पढ़े लिखे मछुआरा समाज के लिए रंगीन मछली को सब्सिडी पर देखकर उनके आर्थिक स्तर को मजबूत किए जाने का प्रयास किया गया है.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने मछुआरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मछुआरा समाज मोदी जी का कायल है. पहली बार मोदी सरकार ने मछुआरों को समुद्र में अपने देश की सीमा पार कर जाने तथा दूसरे देश की सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सरकार मुआवजा देकर छुड़ाने का नियम बनाया. मछुआरा वर्ग भारत सरकार के द्वारा किए गए निर्णय से उत्साहित है.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मछुआरों को सम्मान देने का काम किया है. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने हमेशा मछुआरा समाज के लिए तत्पर है. मत्स्य जीवी लोग बड़ी कठिनाइयों में रहने के बाद भी लोगों को मछली उपलब्ध कराने का काम करते हैं. खासकर महिलाएं अथक मछली बेचने का काम करते हैं.

सभा को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, सांसद रामकृपाल यादव, विधान परिषद अर्जुन साहनी, दीघा के भाजपा विधायक प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजीव चौरसिया, नीलम साहनी, प्रदेश सह संयोजक नरेश मुखिया इत्यादि ने भी संबोधन और कलाकारों द्वारा नीली क्रांति की झलक प्रस्तुत किया. 

Suggested News