बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा उपचुनाव के परिणाम पर बोले बीजेपी प्रवक्ता- 'भाजपा ने यहां पहली बार कमल निशान पर चुनाव लड़ किया संघर्ष, बड़ी उपलब्धि'

मोकामा उपचुनाव के परिणाम पर बोले बीजेपी प्रवक्ता- 'भाजपा ने यहां पहली बार कमल निशान पर चुनाव लड़ किया संघर्ष, बड़ी उपलब्धि'

पटना. मोकामा उपचुनाव की काउंटिंग खत्म हो गयी है। राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने करीब 17 हजार वोटों से यह चुनाव जीत लिया है। काउंटिंग खत्म होने के बाद भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मोकामावासी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, 'शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद मोकामा, मोकामा में जीत अनंत सिंह और हार ललन सिंह की। किसी भी पार्टी विशेष को खुश होने का कोई अवसर नहीं है, हां बीजेपी पहली बार कमल निशान पर चुनाव लड़ाया और संघर्ष में रहा।

मोकामा से राजद की नीलम देवी ने चुनाव जीत लिया है। नीलम देवी प्रत्येक राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी पर बढ़त बनाई रखी। दूसरे राउंड की गिनती में 3 हजार 944 वोटों से आगे चल रही थी, जो सेतवे राउंड में 9 हजार से ज्यादा बढ़त बना ली थी। आठवें राउंड में राजद प्रत्याशी ने 10 हजार 684 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद 21वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाई रखी। इसको लेकर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जीत की अग्रिम शुभकामनाए भी दे दी थी।

वहीं गोपालगंज में कांटे का टक्कर है। गोपालगंज में राजद के मोहन गुप्ता भाजपा से पीछे है, लेकिन कम वोटों का अंतर है। 18वें राउंड में आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद को 51989 मिले है, जबिक बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को मिले 53654 वोट मिले हैं। भाजपा 1705 वोटों से आगे है।

मोकामा से सबसे अधिक मतदान

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Suggested News