बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्रिपुरा में बीजेपी देने जा रही है पूर्वोतर की पहली महिला मुख्यमंत्री, दावेदारों में माणिक साहा की जगह इनका नाम सबसे ऊपर, मोदी सरकार में हैं कैबिनेट मंत्री

त्रिपुरा में बीजेपी देने जा रही है पूर्वोतर की पहली महिला मुख्यमंत्री, दावेदारों में माणिक साहा की जगह इनका नाम सबसे ऊपर, मोदी सरकार में हैं कैबिनेट मंत्री

DESK : त्रिपुरा में एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी हो गई है। चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत मिला है। जिसके साथ ही यहां मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। अब तक यह माना जा रहा था कि त्रिपुरा में फिर से सत्ता की कमान माणिक साह के पास होगी। लेकिन अब स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि अब त्रिपुरा में बीजेपी एक महिला को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। इसके लिए नाम भी सामने आ गया है। अब सिर्फ पार्टी के विधायकों की सहमति बाकी है। 

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा कौशिक का नाम आया सामने

प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। प्रतिमा मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री है। राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भेजे जाने वाले सेंट्रल सुपरवाइजर से टॉप लीडरशीप ने उनके नाम पर रायशुमारी के लिए कहा है। यदि भौमिक मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वे उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

खुद माणिक साह पेश कर सकते हैं प्रस्ताव

पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा के धनपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर वह 3500 वोट से जीती हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री माणिक साहा पांच बार विधायक चुने गए थे। सूत्रों के मुताबिक होली से पहले ही दो सेंट्रल सुपरवाइजर त्रिपुरा भेजे जाएंगे। रायशुमारी पॉजिटिव रहने के बाद विधायक दल के नेता के रूप में भौमिक का नाम मुख्यमंत्री माणिक साह प्रस्तावित करेंगे। 

भाजपा शासित किसी राज्य में नहीं है महिला मुख्यमंत्री

फिलहाल, भाजपा शासित राज्यों में एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। राजस्थान में अभी वसुंधरा राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया गया है। अगर प्रतिमा सीएम बनती है, तो निश्चित रूप से इसका फायदा बीजेपी को मिलेगा। बता दें कि PM मोदी महिला वोटरों को अपनी जीत का मुख्य सूत्रधार मानते हैं। इसका जिक्र उन्होंने कई भाषणों में किया है।


Suggested News