मांझी को मनाने की कवायद में जुटी भाजपा, संतोष सुमन से नित्यानंद राय की मुलाकात, इन लोकसभा सीटों पर बात...

मांझी को मनाने की कवायद में जुटी भाजपा, संतोष सुमन से नित्या

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सीट बंटवाेरे को लेकर सभी पार्टियों पेंच फंसी हुई है। बिहार में जदयू, जीतन राम मांझी के हम, उपेंद्र कुशवाहा के (रालोमो), चिराग पासवान के लोजपा (रा) और पशुपति पारस रालोजपा के साथ भाजपा का गठबंधन है। ऐसे में सीट के लिए एक फार्मूला तय करने पर मंथन चल रहा है। अभी तक ना तो कोई फार्मूला तय हो पाया है और ना ही एक सहमति बन पा रही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की देर रात दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए है। इधर भाजपा के द्वारा एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों को मनाने की कवायद शुरू है। भाजपा के नेता लगातार चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी से मुलाकात कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंते हैं। जहां उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन से मुलाकात की है। वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी मौजूद थे। नित्यानंद राय ने संतोष सुमन से जीतनराम मांझी के आवास पर मिलकर बातचीत की। इस दौरान नित्यानंद राय संतोष सुमन के हाथ को पकड़ते हुए कुछ कहते नजर आएं। सियासी जानकारों की मानें तो चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी सहित कई नेता सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा के द्वारा उनको मनाने के लिए कोशिशें जारी है। 

वहीं मुलाकात के बाद संतोष सुमन ने कहा कि, हमलोग एनडीए के साथी हैं। हमलोग मिलते रहते हैं। हमारी बातें हो चुकी है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है हम लोग एक दूसरे के साथ हैं। एक दो दिन में सब साफ हो जाएगा। वहीं उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के रैली में शामिल होने को लेकर कहा कि यह भाजपा का निजी रैली है। इसमें जाने ना जाने से कोई मतलब नहीं होता। गृह मंत्री से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात होगी। 

नित्यानंद राय ने कहा कि, हम सब एनडीए में एकजुटता के साथ है। हमारी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर तय करते हैं कही कोई नाराजगी की बात नहीं है। सब ठीक है और हमलोग एक साथ है। मालूम हो कि सीट बंटवारे को लेकर बिहार में एनडीए की पेंच फंसी हुई है। और कई गठबंधन के साथी नाराज भी चल रहे हैं। बीते दिन संजय जायसवाल भी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात किए थे।



नरोत्तम की रिपोर्ट