बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश को आपातकाल में झौंकनेवाली कांग्रेस पर बरसे भाजपा-जदयू, कहा - आज उसी का परिणाम भुगत रही है सबसे पुरानी पार्टी

देश को आपातकाल में झौंकनेवाली कांग्रेस पर बरसे भाजपा-जदयू, कहा - आज उसी का परिणाम भुगत रही है सबसे पुरानी पार्टी

PATNA : स्वतंत्र भारत के इतिहास में आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन ही 25 जून 1975 में जब देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। जिसमें सभी नागरिकों से उनके सारे अधिकार छीन लिए गए थे। आज इस घटना के 47साल बाद भी इंदिरा गांधी के इस फैसले का खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है। यह कहना जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद का।

देश में आपातकाल थोपने को लेकर जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस पर करते हुए उन्होंने कहा है कि जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी तो उस दौरान आपातकालीन लगाया गया। सभी अधिकार वापस ले लिए गए। यहां तक कि उन्होंने नसबंदी जबरन लोगों का करा कर जनसंख्या पर काबू पाने का कोशिश किया। इस कारण नाराज जनता ने आंदोलन किया और कांग्रेस को सबक सिखाया। यही नहीं संजय गांधी द्वारा भी एक अलग से मुहिम उस दौरान चलाया गया। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार पीछे होती चली गई। आज कांग्रेस की क्या स्थिति यह सभी के सामने है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि  कांग्रेस के जमाने में यह कभी नहीं हुआ था कि गरीबों दलितों अति पिछड़ों की महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं क्योंकि कांग्रेस को यह सब मालूम ही नहीं था।


भाजपा भी हुई हमलावर

बीजेपी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है । उनका कहना है कि आज ही के दिन कांग्रेस द्वारा आपातकालीन लगाकर लोगों को जान से मारने का काम कांग्रेस ने किया था उस दौरान जनता ने जो जवाब दिया था शायद कांग्रेस भूल चुकी है अब जेल और बेल की बारी है तो संस्थाओं पर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कांग्रेस याद रखें कि जो हस्र आपातकालीन के बाद हुआ था वही स्थिति होने जा रहा है।


Suggested News