बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद के लिए BJP-JDU के बीच सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किस फार्मूले पर बनी सहमति

बिहार विधान परिषद के लिए BJP-JDU के बीच सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किस फार्मूले पर बनी सहमति

PATNA : बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होनेवाले चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच लंबे समय से चल रहे तकरार का आज अंत हो गया है। बताया जा रहा है कि आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के बीच इस मुद्दे को लेकर लगभग एक घंटे तक विचार किया गया। जिसके बाद दोनों पार्टियों की तरफ चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी। 

50-50 का फार्मूला

पिछले कई दिनों से जदयू विप चुनाव के सीट बंटवारे में 50-50 फार्मूले को अपनाने की बात कर रही है। जबकि बीजेपी 13-11 के अनुपात में सीट बंटवारे की बात करती रही है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच आधे-आधे सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि दोनों पार्टियों की तरफ से इसको लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  इससे पहले आज सुबह भूपेंद्र यादव सीएम आवास पहुंचे। जहां नीतीश कुमार ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहार एनडीए की वर्तमान स्थिति पर भी  चर्चा की है। 

वीआईपी को नहीं मिलेगा सीट

यह भी लगभग तय हो गया है कि भाजपा वीआईपी को एक भी सीट नहीं देने जा रही है। वहीं जदयू अपने कोटे से मांझी की पार्टी को सीट देती है या नहीं। इसका फैसला जदयू नेतृत्व को करना है। 



Suggested News