बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बलरामपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कहा- पीएम मोदी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं

बलरामपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कहा- पीएम मोदी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं

बलरामपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बलरामपुर के तत्वावधान में विशाल किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर रैली कालीथान गांव तुलसीपुर रोड से शुरू होकर चुंगीनाका, एमएलके डिग्री कालेज, अम्बेडकर तिराहा, वीर विनय चौक से होते हुए तहसील गेट पर जनसभा के रूप में समाप्त हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायण मिश्रा सहित किसान नेता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

वहीं विशिष्ट अतिथि सिदार्थ अवस्थी ने कहा कि अब आप सभी ने आज अकल्पनीय ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया है जिससे जनपद ही नहीं आस पास के जनपदों में विपक्ष थर थर कांप रहा होगा। आप सभी किसान बंधु देश की दिशा दशा तय करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी किसानों को दिया जा रहा है। सिदार्थ अवस्थी ने कहा कि सत्ता भोगी व सेवा करने वाले में फर्क होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को आपने सेवा करने के लिए चुना है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय सिंह पिंकू ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना कोई और सरकार ने नहीं किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि व किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर किसानों ने आज यह बताया कि सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है. सफल व भव्य ट्रैक्टर रैली के लिए व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद प्रकट किया। 


Suggested News