भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने जननायक को भारत रत्न मिलने पर जताई ख़ुशी, कहा कुछ लोगों ने उनके नाम पर चमकाई राजनीति, पीएम मोदी ने दिया सम्मान

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने जननायक को भारत रत्न मिलने पर जता

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने जननायक को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सादगी की मिसाल माने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें की कर्पूरी ठाकुर बिहार ही नहीं देश की राजनीति में एक मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। जिनके सिद्दांतों पर चलने के दावे कई राजनीतिक पार्टियां करती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा की जिस कर्पूरी ठाकुर के नाम पर उनके आदर्शों पर कुछ लोग जीवन भर राजनीति करते रहे। उन्होंने राजनीति में अपनी रोटी तो सेंकी। लेकिन कर्पूरी ठाकुर का न ही सम्मान किया। न ही उनके विचारों का अनुपालन किया। 

कहा की कुछ लोगों ने उनके जीते जी उनका विरोध किया। उनके नाम पर अपने परिवार को आगे बढाया। आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए। उन्हें भारत रत्न देने का ऐलान किया है। अब कर्पूरी का नाम भी भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित होने वाले में जुट गया है। उन्होने कहा की केंद्र के इस निर्णय का लोग तहे दिल से स्वागत करेंगे।