बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP News: भाजपा नेता के मामा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

UP News: भाजपा नेता के मामा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

अमरोहा: उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि अब तो भारतीय जनता पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं है। मामला अमरोहा जनपद का है जहां पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र खड्गवंशी के मामा की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना से गांव में सनसनी फैल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से गांव में रोष है क्योंकि दबंगों ने घर में घुसकर हत्या को अंजाम दिया है।


बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के 70 वर्षीय मामा सत्यप्रकाश खड़गवंशी का परिवार रहता है। सत्यप्रकाश खड़गवंशी रोजाना घर के पास ही बनी पशुशाला में सोया करते  थे। बुधवार की रात को ही वह पशुशाला में टीनशैड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। मध्य रात्रि में कुछ बदमाशों ने पशुशाला में दाखिल होकर उनके सीने में बाईं तरफ गोली मार दी।


गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अमरोहा और अमरोहा से मुरादाबाद ले जाया गया। जहां रात दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उनके शव को वापस गांव ले जाया गया।


मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीओ दीप कुमार पंत भी पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की गई।

Editor's Picks