भाजपा नेता के साथ 'अधिकारी' ने की मारपीट! थाने में केस नहीं लिया तो कोर्ट में किया कंप्लेन

PATNA: भाजपा नेता के साथ एक अधिकारी ने दुर्व्यवहार और मारपीट किया है। पीड़ित शख्स ने न्याय की गुहार लगाई है। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बेबस बीजेपी नेता ने सीजीएम के यहां कंप्लेन दर्ज कराया है।

पूरा मामला जहानाबाद का है, जहां भाजपा के एक नेता सतीश कुमार के साथ बदतमीजी मारपीट की गई है। पीड़ित व्यक्ति ने जिले के उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता व तीन कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सतीश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जहानाबाद के कोर्ट में कंप्लेन किया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि वह 18 सितंबर को डीडीसी के कार्यालय में अपने आवेदन की जानकारी लेने गए। इसपर वहां उप विकास आयुक्त मुकुंद कुमार गुप्ता आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए अपने कर्मियों को बुलाकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए बाहर धकेल दिया।साथ ही जाती सूचक गाली दी गई। सभी अभियुक्तों ने मिलकर मारपीट किया और पैकेट से 5000 रु निकाल लिए। वहां पर उपस्थित लोगों ने विरोध किया। इस वजह से जान बच सकी। गवाहों के दबाव पर अभियुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ने मोबाइल वापस किया।

पीड़ित शख्स सतीश कुमार ने जब जहानाबाद के नगर थाना में घटना की लिखित सूचना दी और केस करने का अनुरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवादी सतीश कुमार ने न्यायालय की शरण लिया है। हालांकि पूरे मामले में आरोपी अधिकारी से इस मुद्दे पर बात नहीं हो सकी है।

बता दें सतीश कुमार भाजपा से जुड़े हैं और परस बीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और भाजपा से जुड़े हैं।वे जहानाबाद में BJP चुनाव आयोग सेल में जिला संयोजक के पद पर हैं।