भाजपा नेताओं में चुनाव लड़ने का दम नही, भगौड़े हैं लोग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा हमला

भाजपा नेताओं में चुनाव लड़ने का दम नही, भगौड़े हैं लोग, प्रद

LOCKNOW : यूपी में पिछले दिनों हुए बारिश के कारण जिस तरह से किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उसकी वजह से किसान मायूस हो गए हैं। रविवार रात तेज हवा के साथ बारिश व ओले गिरने से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल में नुकसान है। वहीं बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई। हालांकि सरकार की तरफ से सभी किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने योगी सरकार की बातों पर संदेह जाहिर किया है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ में काकोरी किसानों के साथ मुलाकात की। कहा कि आज हमारे साथ किसान यूनियन के लोग भी मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कमरे में बैठकर कहा कि ओला और बरसात से जो नुकसान हुआ है किसानों को उनकी भरपाई सरकार करेगी। सरकार ये गलत खबर फैला रही हैय़ कोई भी भाजपा का नेता मंत्री किसानों से मिलने के लिए नहीं गया। किसानों को लेकर भाजपा से सरकार गलत खबर फैला रही है। किसानों का बीमा के लिए रुपए काट लिया जाता है। प्राईवेट कम्पनियां वह रूपए किसानों को नहीं देती है। 37 लाख किसानों का क्रेडिट कार्ड बना है जो सरकार कहती हैं लेकिन उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

भगोड़े हैं भाजपा के लोग

ओम प्रकाश राजभर कह रहे हैं कि हम आज नहीं कल मंत्री बनेंगे अब चुनाव जब नजदीक है तो इस्लाम वोट के लिए RLD, राजभर, निषाद समाज के लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है। यह इनका राजनितिक एजेंडा है कुछ लोग भाजपा के टिकट छोड़कर भाग रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के लोग भगौड़े है यह लड़ने वाले लोग नहीं है एसबीआई ने सरकार के आंकड़े पेश नहीं किया पुलिस भर्ती बोर्ड के चैयरमैन अध्यक्ष को आज हटा दिया गया है यह भाजपा का युवाओं के प्रति अत्याचार है राहुल गांधी के न्याय यात्रा का असर है हमने लगता युवाओं किसानों की आवाज़ उठाई है।

REPORT - MD. ASIF KHAN