बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा को 54 हजार वोटों की लीड, मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े, दादर में शिवसेना को बढ़त

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा को 54 हजार वोटों की लीड, मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े, दादर में शिवसेना को बढ़त

DESK : देश में 29 विधानसभा सीटों के साथ तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराए गए थे, जिनके वोटों की गिनती आज की जा रही हैं। इनमें जहां मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा को बड़ी लीड हासिल कर ली है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को नुकसान होता नजर आ रहा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी से भाजपा पीछे चल रही है। वहीं दादर नागर हवेली लोकसभा सीट से शिवसेना आगे निकलती हुई दिख रही है। 

मध्य प्रदेश में निर्णायक बढ़त

मध्य प्रदेश के खंडवा सीट से भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। यहां चुनाव आयोग द्वारा ताजा अपडेट के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 296658 वोट हासिल हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरणी को 241255 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 54,547 वोटों के बीच का अंतर है। 

मंडी में हो रहा नुकसान

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा लगातार पीछे चल रही है। हालांकि वोटों का अंतर सिर्फ सात हजार के करीब है, लेकिन यह अंतर शुरू से ही बना हुआ है। ताजा अपडेट के अनुसार यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 296673 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चन्द ठाकुर को 289362 वोट मिले हैं।

दादर में शिवसेना को फायदा

बात अगर दादर नागर हवेली लोकसभा सीट की करें तो यहां शिवसेना फायदे में जाती हुई दिख रही है। ताजा अपडेट के अनुसार यहां शिवसेना प्रत्याशी डेलकर कलाबेन मोहनभाई को 44723 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी गावित महेशभाई को 29388 मत प्राप्त हुए हैं । कांग्रेस को यहां भारी नुकसान हुआ है और उनके प्रत्याशी को जमानत बचा पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। 

Suggested News