बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक, मॉनसून सत्र में इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने को हुई तैयारी

बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक, मॉनसून सत्र में इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने को हुई तैयारी

Ranchi  : झारखंड विधान सभा का मॉनसून सत्र शुरु होने वाला है। इसे लेकर आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। डिबडीह स्थित पूर्व झारखंड विकास मोर्चा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में बीजेपी के सभी विधायक शामिल हुए।   

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आज मॉनसून सत्र को लेकर चर्चा हुई। यह जो मानसून सत्र है वह बहुत हीं कम अवधि का है। इसी को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के द्वारा जिस प्रकार से जन विरोधी नीतियां लायी जा रही है। आज जनमानस त्रस्त है। राज्य की विधि-व्यवस्था सब लचर हो गयी है। लोगों को अनेकानेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। संथाल में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। इस कोरोनाकाल मे सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इन सब विषयों को लेकर हमलोग सरकार को घेरने का काम करेंगे।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News