बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, BJP कैंडिडेट के रूप में ललन सिंह के नाम पर लग सकती है मुहर

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, BJP कैंडिडेट के रूप में ललन सिंह के नाम पर लग सकती है मुहर

पटना. मोकामा विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर भाजपा में मंथन जारी है। प्रत्याशी पर सहमति बनाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठक आज भी हुई है। इसमें संजय जायसवाल भी शामिल हुए। सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार भाजपा बाहुबली नेता ललन सिंह को अपना प्रत्याशी बना सकती है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा के छह नाम उम्मीदवारी की रेस में है। इसमें ललन सिंह का नाम सबसे आगे है। मात्र औपचारिकता ही सिर्फ बाकी है।

वहीं मोकामा उपचुनाव को लेकर भाजपा की बुधवार को भी बैठक हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व एमएलसी रजनी, पूर्व मंत्री नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। मोकामा से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसे उम्मीदवार बनाए, इसको लेकर आज भी स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। ऐसी संभावना है कि आज या कल उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो जाएगा।

मोकामा में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां से महागठबंधन की ओर से राजद ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर चुका है। वर्ष 2005 से मोकामा विधायक अनंत सिंह घर से एके-47 मिलने के मामले में न्यायालय द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाए जाने के कारण विधानसभा सदस्यता खो चुके हैं। इस लिए यहां उप चुनाव हो रहा है।


Suggested News