बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी विधायक ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कहा सीएम का इकबाल खत्म, माफिया ने खड़ी की पैरलल इकॉनोमी

राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी विधायक ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कहा सीएम का इकबाल खत्म, माफिया ने खड़ी की पैरलल इकॉनोमी

VAISHALI : लालगंज के बीजेपी विधायक संजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। आज विधि व्यवस्था बिहार में पूरी तरीके से समाप्त है। आए दिन व्यवसायी लूटे जा रहे हैं। बैंक लूट जा रहे हैं। स्वर्ण व्यवसायी लूट जा रहे हैं। बालू माफिया, दारू माफिया का बिहार में बड़ा सेटअप खड़ा हो गया है। इतनी बड़ी पैरेलल इकोनामी खड़ी हो गई है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री कितनी निर्लज्जता से कहता है कि यह सब बिहार में होता रहता है। इतनी बड़ी निर्लज्जता हो ही नहीं सकती है। दरोगा की हत्या हो जाती हैं और बिहार के मंत्री बोले यह सब होती रहती है।

बीजेपी एमएलए संजय सिंह ने कहा कि जिस समय हम लोगों ने नीतीश कुमार को एनडीए का मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय सरकार का इकबाल बोलता था। बिहार की धरती से अपराधी भाग गए थे। बिहार के अंदर सड़कें और अस्पताल बन रहे थे। अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सब जगह अच्छा हो रहा था। लेकिन आज बिहार के अंदर देख रहे हैं बिहार में कोई शासन नाम का चीज नहीं है। किसी को भय नहीं है अपराधी बेलगाम है। बिहार में शराब और बालू माफिया बड़ा पैरेलल इकॉनोमी चला कर सत्ता को विखंडित कर रहे हैं।

दरअसल लालगंज बीजेपी विधायक संजय सिंह महुआ के सिंघाड़ा गांव में पूर्व प्राचार्य दिवंगत राम सिंहासन सिंह के पुण्यतिथि में शामिल होने पहुंचें थे। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News