बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी विधायकों ने विधानसभा का किया बहिष्कार, जहरीली शराबकांड में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का रखा मौन

बीजेपी विधायकों ने विधानसभा का किया बहिष्कार, जहरीली शराबकांड में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का रखा मौन

PATNA : छपरा में जहरीली शराबकांड के बाद राज्य सरकार पर विपक्ष हमलावर है। सदन में भी लगातार विपक्ष की ओर से हंगामा किया जा रहा है। आज विधानसभा की कार्रवाई का वहिष्कार कर भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक बाहर निकल गए और बौद्ध वृक्ष के पास जाकर एक मिनट का मौन रखा। 


इस मौके पर छपरा जहरीली शराबकांड में जिन लोगों की जान गयी है। उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गयी। साथ ही बौद्ध वृक्ष के पास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सद्बुद्धि देने की बात भी कही गयी। 

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की बिहार को बर्बाद करने की कहानी जो इन्होने शुरू की है। उसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। जिस जंगल राज को जनता राज बता रहे थे। वह अब गुंडा राज में बदल गया है। 

विजय सिन्हा ने कहा की इस गुंडा राज की समाप्ति का लड़ाई भी अब सड़क से प्रारंभ होगा। बता दें की बिहार विधानमंडल के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी विपक्षी सदन विधानसभा का बायकाट कर बाहर हो गए।

पटना से रंजन की रिपोर्ट


Suggested News