बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी व MLC संजय मयूख ने विस अध्यक्ष को दी बधाई, दोनों डिप्टी CM का भी किया अभिवादन

BJP के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी व MLC संजय मयूख ने विस अध्यक्ष को दी बधाई, दोनों डिप्टी CM का भी किया अभिवादन

पटनाः बिहार विधान मंडल के संयुक्त सत्र को आज राज्यपाल फागू चौहान ने संबोधित किया. राज्यपाल ने अपने 13 मिनट के संबोधन में विपक्ष के टोकाटोकी के बीच बिहार सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया और बीती सरकार की उपलब्धियां एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बात की.  विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ही राज्यपाल ने कहा बिहार की जनता ने विकास को चुना है. सरकार राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

BJP एमएलसी संजय मयूख ने दी बधाई

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फिर विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही अलग-अलग शुरू हुई। इधर बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विस अध्यक्ष विजय सिन्हा को सम्मानित किया। वहीं बीजेपी कोटे से विजय सिन्हा के विधान सभा अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है।भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी सह बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने विजय सिन्हा को विस अध्यक्ष विजय सिन्हा से मिलकर बधाई दी है। बीजेपी एमएलसी ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। 

विस अध्यक्ष ने जताया आभार

इधर, विधानसभा का अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कु चौधरी,बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख समेत अन्य नेताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए जाने से अभिभूत और गौरवान्वित हूँ। डिप्टी सीएम और विधान सभा अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया है।

Suggested News