भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा भ्रष्टाचार के तीन खम्भों पर टिकी है महागठबंधन सरकार

PATNA : बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है। उसके बाद से ही भाजपा नेता लगातार राजद और जदयू नेताओं पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में पटनासाहिब के भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद पटनासिटी पहुँचे। जहां उन्होंने बिहार में चल रहे बर्तमान महागठबंधन की सरकार पर तीखा हमला किया है। पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है वह तीन खम्भों पर टिकी हुई है।
उन्होंने लालू और तेजस्वी पर प्रहार करते हुए कहा की भ्रष्टाचार का पहला खम्भा वह है जो सजा पा चुके है। दूसरे वे है जो भ्रष्टाचार में आरोपित है। तीसरा जो भ्रष्टाचारियों को बचा रहे है। इसलिए नीतीश बाबू की गिनती तीसरे में होने लगी है।
जबकि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री का कोई वैकेंसी नही है। नरेंद्र मोदी ही 2024 के बाद भी प्रधानमंत्री रहेंगे।
बताते चलें की बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इस वक्त बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के 79, भारतीय जनता पार्टी के 77, जनता दल यूनाइटेड के 45, कांग्रेस के 19, कम्युनिस्ट पार्टी (ML)के 12, एआईएमआईएम के एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दो और एक निर्दलीय विधायक हैं। वहीं इस वक्त एक सीट रिक्त है। इस समय प्रदेश में और महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बना लिया है। इसके बाद वे लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।
पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट