बेचैनी में BJP सांसद ! रेल पटरी हवा में..अधूरे रेलवे स्टेशन भवन का 'नेताजी' ने कर दिया उद्घाटन, जनता कह रही - यह तो धोखा है...

बेचैनी में BJP सांसद  ! रेल पटरी हवा में..अधूरे रेलवे स्टेशन

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा हो सकती है. इसके पहले बिहार के एक सांसद तरकश की हर तीर चलाने में जुटे हैं. सांसद महोदय अधूरे कामों का उद्घाटन, बिना कागजी काम पूरा हुए शिलान्यास कर रहे हैं. क्या पता नेतृत्व फिर से टिकट देगा या नहीं, टिकट मिल भी गया तो जनता का भरोसा जीतने में फिर से कामयाब होंगे या नहीं ? सांसद के उद्घाटन शिलान्यास का कार्यक्रम इन दिनों काफी चर्चा में है. दो दिन पहले ही सांसद ने अधूरे रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया. न भवन पूर्ण रूप से बन पाया है और न रेल पटरी ही बिछाई गई है. रेल पटरी बिछाने की बात छोड़िए, पटरी बिछाने के लिए मिट्टी भराई का काम भी नहीं हुआ है. ऐसे में रेलवे स्टेशन से आम जनता को क्या भला होगा यह तो सांसद महोदय की बता सकते हैं.

केसरिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन जनता के साथ मजाक नहीं तो क्या है.....   

रेल पटरी हवा में और सांसद ने रेलवे स्टेशन के भवन का उद्घाटन कर दिया. दो दिन पहले ही पूर्वी चंपारण जिले में स्थित केसरिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया है. यह जो तस्वीर देख रहे हैं वो केसरिया रेलवे स्टेशन की ही है. तस्वीर देखकर ही स्पष्ट हो रहा कि रेलवे स्टेशन भवन का काम अधूरा है. भवन पर रेलवे स्टेशन का नाम तक नहीं लिखी गई है. भवन के सामने मिट्टी का टीला दिखाई दे रहा. स्थानीय लोग बताते हैं कि केसरिया स्टेशन का उद्घाटन हुआ है। लेकिन स्टेशन से 5 किलोमीटर दूरी तक ही मिट्टी का भराई कार्य हुआ है।स्टेशन भवन में न वायरिंग हुआ है न ही कोई कार्यालय खुला है। जबकि रेलवे लाइन बिछाने का कार्य अभी साहेबगंज तक ही हुआ है। लेकिन स्थानीय BJP सांसद रेलवे स्टेशन के उद्घाटन करने की इतनी जल्दी में थे कि आनन-फानन में कार्यक्रम लगा दिया, उद्घाटन वाला लाल फीता काट दिया और जनता के बीच वाहवाही लूटने लगे. अब भला बताइए, रेल लाइन के लिए मिट्टी की भराई हुई नहीं, लाइन बिछी नहीं, स्टेशन भवन का काम पूरा हुआ नहीं तो फिर उद्घाटन से जनता को क्या फायदा ? यह तो लोकसभा चुनाव से पहले वोटरों की आंख धूल झोंकने वाली बात हुई. 

दरअसल, सुगौली से हाजीपुर नई रेल लाईन दो दशक से प्रस्तावित है. इतने साल बाद भी नए रेल लाइन चालू कराने को लेकर काम की रफ्तार काफी धीमी है. अभी भी कई जगहों पर जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद है. काम भी बहुत ही धीमी गति से चल रही है. केसरिया में जिस रेलवे स्टेशन का सांसद ने उद्घाटन किया है, वहां तक अभी रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई है. भवन बन रहा है लेकिन काम पूरा नहीं हो सका है. इसके बाद भी सांसद ने अधूरे भवन का उद्घाटन कर दिया.