बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर से मिले BJPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली, बिहार में विकास को लेकर हुई चर्चा

प्रशांत किशोर से मिले BJPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली, बिहार में विकास को लेकर हुई चर्चा

पटना. बिहार की राजनीति में काफी सरगर्मी देखी जा रही है। राजनीतिक नेताओं के मिलने का दौर भी चल रहा है। इस बीच भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकत की है। प्रशांत किशोर हाल ही में जन सुराज बनाया है।

पृथ्वी माली ने बताया कि आने वाले समय में बिहार का विकास कैसे हो, वर्तमान परिस्थितियों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एवं रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं। इन सभी विषयों पर प्रशांत किशोर से विस्तृत चर्चा हुई। बिहार में जातीय जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली, प्रशांत किशोर से मिलकर उनके सोच एवं विचारों से बहुत प्रभावित भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का विजन बहुत बड़ा है। वह बिहार ही नहीं देश को आगे ले जाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य MLA, MP और सीएम बनना नहीं, बल्कि कुछ बड़ा करने का है।उनकी सोच विचार महात्मा गांधी से मिलती जुलती हैं और वह देश में सचमुच का स्वराज लाना चाहते हैं।

Suggested News