बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने तय की संगठन चुनाव की रूपरेखा, जानिए कब होंगे प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी ने तय की संगठन चुनाव की रूपरेखा, जानिए कब होंगे प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी अपने संगठन में नए सिरे से चुनाव करवाने की तैयारी में जुट गई  है। अमित शाह के बाद बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए चुनाव अब जल्द होने वाले हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने दिल्ली में बैठक के बाद कहा कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। इन चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख तय की जाएगी।

पार्टी संगठन में चुनाव प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होने वाली है। ऐसा बताया जा रहा है कि सगंठन के चुनावों के पहले चरण में  बूथ अध्यक्ष लेवल और यूथ समितियों के चुनाव होने है। यानि 11 सितंबर से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष और यूथ समितियों का चुनाव होगा। इसके बाद दूसरे चरण में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के चुनाव होंगे। यह चरण 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा.

इसके बाद जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों का चुनाव तीसरे चरण में 11 नवंबर से 30 नवंबर होगा। चौथे चरण में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।


Suggested News