बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपाइयों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, कांग्रेस सांसद की घायल करते बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपाइयों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, कांग्रेस सांसद की घायल करते बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर

ALIGARH :-  जनपद अलीगढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मां दुर्गा,लक्ष्मी और सरस्वती वाले बयान का भाजपा ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। जबकि भाजपाइयों के द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया इसके साथ ही कामना की गई कि राहुल को भगवान बुद्धि दें, जिससे वह हिंदुओं की भावनाओं को आहत न कर सके। भाजपाइयों द्वारा गुरुवार को किए गए बुद्धि शुद्धि यज्ञ के दौरान भाजपाइयों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ में राहुल गांधी को घायल करते हुए एक आपत्तिजनक तस्वीर भी यज्ञ में लगाई थी। जिस तश्वीर में मां दुर्गा मानमर्दन करते हुए दिखाई दे रही हैं। मां दुर्गा के त्रिशुल से घायल हुए राहुल गांधी को दिखाया गया है। भाजपाइयों द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ के दौरान लगाई गई राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेश के युवराज राहुल गांधी के द्वारा हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के द्वारा राहुल गांधी की सद्बुद्धि के लिए गुरुवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बता दें,राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कहा था कि आरएसएस और बीजेपी मां दुर्गा, लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की शक्ति को कम कर रही है। राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस बयान के चलते उनका विरोध शुरू हो गया है। जिसके बाद अलीगढ़ में भाजपा महानगर मंत्री संदेश राज जीवन के नेतृत्व में थाना गांधी पार्क इलाका स्थित अचलताल स्थित मंदिर पर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए गुरुवार को यज्ञ कराया गया। इस दौरान भाजपा नेता संदेश राज ने कहा कि राहुल गांधी ने देवियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है। इसीलिए राहुल गांधी की बुद्धि ठीक करने के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ का कार्यक्रम किया गया है।

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ का है जहां राहुल गांधी के द्वारा हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत अलग रूप में नजर आ रही है। भाजपाइयों के द्वारा तीन विद्वान पंडितों से राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करवाया है। भाजपा के नेताओं का कहना है राहुल गांधी के द्वारा हमेशा से विवादित बयान दिए जाते हैं। उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए आज यज्ञ करवाया जा रहा है जल्दी उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाए जाएगा। संदेश राज बाल्मीकि भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया राहुल गांधी अच्छी मानसिकता से ताल्लुक रखते हैं। यही कारण है तमाम तरह के बयान उनके द्वारा दिए जाते हैं। इस तरह की बयानबाजी करने के कारण उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होनी चाहिए। इसको लेकर जल्द ही थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Suggested News