चाचा पर जमकर बरसे भतीजा तेजस्वी, सीएम नीतीश को बताया भाजपा का मुखौटा

ARARIA : प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। जोकीहाट अपने प्रत्यासी के चुनाव प्रचार में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विकास नहीं, जनादेश का अपमान कर विनाश करते है। 

BJPS-MASK-ON-CHACHA-FRAZZLED-BHATIJA-TEJWAVI-CM-NITISH4.jpg

उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम के तौर पर नीतीश कुमार केवल मुखौटा है। बिहार में असल राज तो मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी कर रहे है। उन्होंने नीतीश कुमार को एक कमजोर सीएम बताते हुए कहा कि उनमें इतनी औक़ात नहीं कि वो भाजपा की आंख में आंख डाल कर बात कर सके। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन पर सवाल खड़ा करते है, लेकिन वे अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने बिहार के हर दल के साथ गठबंधन कर चुके हैं। 

BJPS-MASK-ON-CHACHA-FRAZZLED-BHATIJA-TEJWAVI-CM-NITISH3.jpg

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पिता की बात करते हुए कहा कि लालूजी ने आडवाणी सरीखे नेता को गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया था, लेकिन नीतीश कुमार तांडव मचा रहे एक नौसीखिए भाजपाई नेता को अरेस्ट नहीं कर सके। उसने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी को नीतीश कुमार का टैक्स कलेक्टर बताते हुए कहा कि बिहार का सारा टैक्स वही कलेक्ट करते है। यहां बोरा भरकर बैठे है। कर्नाटक में मुझे लोग बताने लगे कि भाजपाईयों की बोली में हमारे यहां एक भी विधायक नहीं बिक सका लेकिन आपके बिहार में तो मुख्यमंत्री ही बिक गया। 

BJPS-MASK-ON-CHACHA-FRAZZLED-BHATIJA-TEJWAVI-CM-NITISH2.jpg

तेजस्वी ने कहा कि जोकीहाट उपचुनाव के बाद नीतीश कुमार ऐसे कप्तान रह जाएंगे जिनकी प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बचेगी। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपाई हारने लगते है तो उन्हें पाकिस्तान याद आने लगता है। हम शेर है भाजपाई गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। भाजपा ने SC-ST क़ानून ख़त्म कर दिया। लेकिन देश नागपुरिया क़ानून से नहीं बल्कि बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। तेजस्वी ने कहा कि हम देश के लिए खड़े हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने को तैयार हैं।