बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा की नई कार्यसमिति का हुआ गठन, बिहार के इन नेताओं को मिली जगह, प्रभारी और सह - प्रभारी की भी हुई नियुक्ति

भाजपा की नई कार्यसमिति का हुआ गठन, बिहार के इन नेताओं को मिली जगह, प्रभारी और सह - प्रभारी की भी हुई नियुक्ति

PATNA : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और अस्थाई आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय कार्य समिति में 80 सदस्य होंगें। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य नेता है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 189 स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री - उपमुख्यमंत्री विधानसभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठन शामिल हैं।

यह लिस्ट बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सूची जारी की है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में सांसद रविशंकर प्रसाद गिरिराज सिंह विधायक भागीरथी देवी नित्यानंद राय को शामिल किया गया है। वहीं राधा मोहन सिंह को एक बार फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बिहार से मंगल पांडे गोपाल जी ठाकुर प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव को जगह मिली है। राष्ट्रीय प्रवक्ता में बिहार से डॉक्टर संजय मयूख सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, गुरु प्रकाश पासवान को जगह दी गई है।

वहीं बिहार प्रभारी के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है वहीं अनुपम हाजरा को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि अब तक बिहार में भुपेंद्र यादव यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था

Suggested News