बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 राज्य में भाजपा की जीत लगा जय श्री राम का नारा, किया महागठबंधन पर जोरदार हमला, अबकी बार बिहार पार

  3 राज्य  में भाजपा की जीत लगा जय श्री राम का नारा, किया महागठबंधन पर जोरदार हमला, अबकी बार बिहार पार

NAWADA : नवादा में भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विजय दिवस मनाया गया है। जहां पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई है। पूरा कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के देखरेख में किया गया है। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डॉक्टर पूनम शर्मा ने 3 राज्य में जीत के बाद बिहार के महागठबंधन पर भी जोरदार हमला किया है। 

उन्होंने कहा कि 3 राज्य में बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं। इसी तरह आने वाले समय में महागठबंधन को उखाड़कर बिहार से फेंका जाएगा और भाजपा का ही मुख्यमंत्री कुर्सी पर विराजमान होंगे। उन्होंने जय श्री राम के नारा के साथ जीत की विजय दिवस मनाया गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी का डंका बज चुका का है। 

त्रिपुरा नागालैंड और मेघालय में बीजेपी के जबरदस्त जीत के बाद नवादा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जहां जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अनिल मेहता आदि तमाम भाजपा के नेताओं के द्वारा जोरदार विजय दिवस के रूप में जीत का जश्न मनाया गया है। जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक हर कार्य करते हैं जिसके लिए जनता का प्यार आभार नरेंद्र मोदी के साथ बना है।

 पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी विरोधी पूरी तरह चुनाव में पस्त हो गए तीन और राज्य में भाजपा का झंडा नजर आ रहा है। देश में भ्रमित करने वाले लोगों को या समझ में आ गया है कि नरेंद्र मोदी ही देश के लिए बेहतर प्रधानमंत्री है। वही अनिल मेहता ने कहा कि आज हम लोग काफी खुशी मना रहे आने वाले समय में बिहार भी हम लोगों के पास होगा।

Suggested News