बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बीजेपी की बनेगी सरकार, विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए अमित शाह ने 52 सीट जीतने का कर दिया दावा

झारखंड में बीजेपी की बनेगी सरकार, विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए अमित शाह ने 52 सीट जीतने का कर दिया दावा

RANCHI : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. आज रांची में भाजपा की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने चुनाव में भाजपा को 81 सीटों में 52 सीटो पर जीतने की दावा किया है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार के बहाने झामुमो व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है। जो करोड़ों रुपये के भूमि, शराब, खनन घोटाले में शामिल है। एक कांग्रेस सांसद के घर से 300 करोड़ मिलता है. एक मंत्री के पीए घर से 30 करोड़ मिलता है. ये घोटालों की सरकार है.

 इससे पहले अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय के साथ शुरुआत की. उन्होंने संबोधित करने के पूर्व बिरसा मुंडा और अलबर्ट एक्का को श्रद्धाजंलि दी. उन्होंने झारखंड की जनता को लोकसभा सीटों की 9 सीटें देने के लिए धन्यवाद दिया.

चुनाव हारने के बाद भी लोगों में अहंकार- 

भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कई बार हम देखते हैं कि लोकतंत्र में जीतने के बाद अहंकार आ जाता है, झारखंड में ऐसे लोग सत्ता में हैं। लेकिन हारने के बाद भी अहंकार, ये मैंने पहली बार देखा है। चुनाव कौन जीता, ये तो सबको पता है, लेकिन कांग्रेस में जो अहंकार है, वो हम सबने देखा है।

आदिवासियों को देंगे उनका हक

आप राज्य में भाजपा की सरकार बना दो हम आदिवासियों की जमीन, आरक्षण वापस कर देंगे. आदिवासियों की घटती आबादी पर रोक लगाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस सरकार में आदिवासी बेटियों पर अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय अटल जी की सरकार ने बनाया और मोदी जी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट कई गुना बढ़ाकर आदिवासी समाज का उत्थान सुनिश्चित किया है.



Suggested News