बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के जेल जाने के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा का होगा कब्जा, ऐसे लगाएंगे राजद के किले में सेंध

अनंत सिंह के जेल जाने के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा का होगा कब्जा, ऐसे लगाएंगे राजद के किले में सेंध

PATNA : बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह को सजा होने के बाद विस में उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद अब वहां उप चुनाव की तैयारी है। जिसको लेकर भाजपा की तरफ से यह दावा किया गया है कि इस बार मोकाम पर भाजपा का कब्जा होगा। 

लंबे समय बाद होगी सीधी टक्कर

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के महागठबंधन को चुनौती दी है कि अनंत सिंह के अयोग्य घोषित होने से खाली मोकामा विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा जीतेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मोकामा की लड़ाई के लिए बीजेपी तैयार है और इसी सिलसिले में जायसवाल ने कहा कि मोकामा में भाजपा वर्षों से नहीं लड़ी है क्योंकि यह सीट गठबंधन में दूसरे दलों को मिल जाती थी। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी पूरे दमखम के साथ मोकामा लड़ेगी और जीतेगी। 

ललन सिंह का भी बंधेगा बोरिया बिस्तर

 2024 में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की मुंगेर लोकसभा सीट तीन लाख से अधिक वोट के अंतर से जीतेगी। उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में मुंगेर लोकसभा के अंदर पड़ने वाली छह विधानसभा सीट में तीन पर बीजेपी और तीन पर जेडीयू लड़ी थी। बीजेपी ने तीनों सीट जीत ली और जेडीयू तीनों सीट हार गई। उन्होंने कहा कि ललन सिंह राष्ट्रीय नेता बने घूमते हैं जबकि अपने इलाके में अपनी पार्टी के कैंडिडेट को नहीं जिता सकते।

बता दें कि बिहार में नीतीश के गठबंधन बदलने के बाद से बीजेपी लगातार उन पर चोट कर रही है जिसमें संजय जायसवाल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, नेता विपक्ष विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन अग्रिम मोर्चे पर दिख रहे हैं। 

अनंत सिंह की पत्नी बन सकती हैं उम्मीदवार

गौरतलब है कि मोकामा सीट आरजेडी के टिकट पर विधायक बने अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के बाद खाली हुई है,  जिस पर चर्चा है कि अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को लड़ाने का मन बना रखा है।  आरजेडी इस सीट पर अनंत सिंह को नाराज करके कोई कैंडिडेट उतारेगी, इसकी गुंजाइश कम है। ऐसे में भाजपा के ऐलान के बाद अब इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि अनंत सिंह के किले को भेदने के लिए भाजपा किस वीर को उपचुनाव में उतारेगी।


Suggested News