बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा कार्यकर्ता ने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज करवाया केस, जानिये क्या है मामला

भाजपा कार्यकर्ता ने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज करवाया केस, जानिये क्या है मामला

मुजफ्फरपुर. जिले में तिरंगे के अपमान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर मुकदमा दर्ज किया गया. भाजपा कार्यकर्ता आचार्य चंद्र किशोर परासर ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाप धारा 153(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.

मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में चंद्र किशोर पराशर ने तिरंगे के अपमान के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया है. दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था. उसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर से रखा गया, जिससे राष्ट्र ध्वज का अपमान हुआ है.

चंद्र किशोर परासर ने कहा कि जान बूझकर राष्ट्रीय ध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है. इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तिरंगे के अपमान के लिए करवाई होनी चाहिए.


Suggested News