बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की सड़कों पर उतरी बीजेपीपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन, सराकर से की कई मांग

पटना की सड़कों पर उतरी बीजेपीपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन, सराकर से की कई मांग

PATNA: भारतीय जन परिवार पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को पटना की सड़कों पर उतरे। बीजेपीपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में पटना के सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार से कई मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, सरकार अति पिछड़ा को हक दिलाने की मांग करती रहती है, और हक देने का काम नहीं करती है। हम सरकार से अपना हक लेकर रहेंगे। सरकार को जिसकी जितनी आबादी उनकी उतनी हिस्सेदारी के तर्ज पर काम करना ही होगा।

दरअसल, सड़क पर उतरे बीजेपीपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, बिहार के अंदर अति पिछड़ा का 35% आबादी है। उनकी बिहार सरकार से मांग है कि, जिसकी जितनी आबादी है उसकी उतनी हिस्सेदारी दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, हम लोग की मांग है कि अति पिछड़ा को भागीदारी दी जाए। सीएम नीतीश कुमार पिछड़ों को उनकी भागीदारी नहीं दे रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार से भागीदारी लेकर रहेंगे, भागीदारी के लिए लड़ेंगे। उनके 35% आबादी को हिस्सेदारी चाहिए। सरकार को अति पिछड़ा को हिस्सेदारी देना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, राज्य में अब परिवार और जातिवाद नहीं चलेगा। 

Suggested News