बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजयुमो ने निकाला विशाल मशाल जुलूस मार्च, चन्नी सरकार को लेकर की यह बड़ी मांग

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजयुमो ने निकाला विशाल मशाल जुलूस मार्च, चन्नी सरकार को लेकर की यह बड़ी मांग

DARBHANGA : दरभंगा पंजाब में कांग्रेस की साजिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा जिला की ओर से दरभंगा शहर के नेशनल सिनेमा मदारपुर चौक से नाका नंबर 5 तक विशाल जनाक्रोश मसाल जुलूस मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की और एक स्वर में पंजाब कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 

कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने इसे कांग्रेस की साजिश करार देते हुए कहा कि पंजाब में विकास कार्यों को रोकने के लिए साजिश के तहत प्रधानमंत्री के काफिले को रोका गया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री के सुरक्षा में इस प्रकार की चूक से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। देश की जनता इस कुकृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजयुमो के जिला महामंत्री संगीत साह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब से कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी को बर्खास्त करने की मांग के साथ राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रजनीश सुंदरम ने इसे पूरी तरह से संविधान  विरोधी और अलोकतांत्रिक कार्य बताते हुए जल्द से जल्द पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

इस आक्रोश मार्च में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक,जिला उपाध्यक्ष आभयानंद झा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार मिश्रा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना प्रसाद भाजयुमो के जिला महामंत्री संगीत शाह जिला उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ मुचकुंद झा रजनीश सुंदरम जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र मंडल, कुंदन कुंदन मिश्रा जय भारद्वाज नितिन कुमार सौरभ ओझा राहुल चौधरी आर्यन कुमार विक्की चौधरी सहित काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Suggested News