बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक हज़ार फीट लंबा निकाला तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

मुंगेर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक हज़ार फीट लंबा निकाला तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

MUNGER : मुंगेर के पोलो मैदान के समीप से स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 1000 फीट का तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक प्रणव कुमार एवं बिहार विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता के द्वारा किया गया। 

यह यात्रा पोलो मैदान के समीप से शुरू हुआ एवं पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पहुंचकर समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भारत माता के जयकारों के साथ देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके बलिदानों को याद किया गया। जिससे पूरा वातावरण देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत नजर आया।

मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगने की अपील लोगों से की गई है। जिससे उनके मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृतियां जीवंत रहे और देश भक्ति का भाव भी हर पल बना रहे।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks