बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चे समेत छह लोए आए चपेट में

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चे समेत छह लोए आए चपेट में

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां एक शुक्रवार रात एक घर में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हादसा जिले के उजियारपुर थाना के रायपुर में प्रखंड मुख्यालय के समीप वार्ड 11 में हुआ। घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार रात संजू देवी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान कुकिंग गैस से भड़की आग ने घर को अपने जद में ले लिया। 

इसी दौरान गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया जिससे उक्त सभी लोग जख्मी हो गए हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उजियारपुर पीएससी लाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया।

गैस रिफलिंग की भी बात

वहीं चर्चा यह भी है कि घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और वह ब्लास्ट कर गया। ‌

घायलों में महेश्वर सहनी के पुत्र सचिन कुमार(7), संजय सहनी (50) उसकी बेटी नीतू कुमारी (10) पुत्र विरेंद्र सहनी (15), व पत्नी संजू देवी (35),सिकंदर कुमार (28) शामिल है। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई गई है।


Suggested News