बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में बैलून में गैस भरने वाले सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

भागलपुर में बैलून में गैस भरने वाले सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

BHAGALPUR : जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के शारदा टॉकीज के पास काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान भीषण हादसा हुआ है। जहाँ बैलून भरने वाले सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें बैलून में गैस भरने वाले व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


वहीं ब्लास्ट के दौरान 2 लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट होते ही शोभा यात्रा में जा रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग को हल्की चोट आई है। वही घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट  

Suggested News