आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के पौत्र आदित्य सिंह सुदर्शन की फिल्मी दुनिया में एंट्री: फिल्म ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’ से करेंगे बतौर लीड हीरो डेब्यू

बॉलीवुज में बिहार के एक और युवक की इंट्री होने जा रही है। बिहार के अध्यात्मिक गुरु आचार्य सुदर्शन जी महाराज के पोते आदित्य सिंह सुदर्शन फिल्म द मॉन्स्टर माइंड्स’ में मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं...

आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के पौत्र आदित्य सिंह सुदर्शन क
बिहार के युवा आदित्य सिंह सुदर्शन की फिल्मी दुनिया में एंट्री- फोटो : रिपोर्टर

Patna : बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखने वाले और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के आदित्य सिंह सुदर्शन अब फिल्मी दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे बहुप्रतीक्षित फिल्म द मॉन्स्टर माइंड्स’ में मुख्य अभिनेता (लीड हीरो) के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनके दादा प्रख्यात संत आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज हैं, जबकि उनके पिता पूर्व राज्यमंत्री अमिताभ गुंजन चुन्नू हैं।


भारत की पहली नियो-नोयर साइकोलॉजिकल सर्वाइवल थ्रिलर है ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’

‘मोशन पल्स’ के बैनर तले निर्मित यह फिल्म भारत की पहली और सबसे बड़ी नियो-नोयर साइकोलॉजिकल सर्वाइवल थ्रिलर के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। इस फिल्म में दर्शकों को हाई-वोल्टेज रोमांच, गहरा रहस्य, जबर्दस्त एक्शन और अनोखे विजुअल्स का अद्भुत अनुभव मिलने का दावा किया गया है।


खेल, फिटनेस और बचपन के सपने से अभिनय तक का सफर

आदित्य सिंह सुदर्शन का जुड़ाव सिर्फ पारिवारिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे गोल्फ, शूटिंग, कराटे और पोलो जैसे खेलों में भी सक्रिय रहे हैं। फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने वाले आदित्य बताते हैं कि बचपन में माता-पिता द्वारा प्यार से “हीरो बेटा” पुकारे जाने से उनके मन में यह सवाल आया कि असली “हीरो” कौन होता है, और इसी तलाश ने उन्हें अभिनय के इस मुकाम तक पहुँचाया।


दिग्गज निर्देशकों और संगीतकारों की टीम संभाल रही है कमान

इस फिल्म का निर्देशन जी सिने अवार्ड्स से सम्मानित और ‘बनवास’ व ‘जीनियस’ जैसी फिल्मों के चर्चित लेखक सुनील सिरवैया कर रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। वहीं, फिल्म का संगीत अंजन भट्टाचार्य तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बेबी डॉल’, ‘हैंगओवर’ और ‘चीटियां कलाइयां’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं।


अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और बिहार का नाम रोशन करने का है सपना

आदित्य सिंह सुदर्शन ने अपनी इस पहली पारी को लेकर भारी उत्साह जताते हुए कहा कि महादेव और माता-पिता के आशीर्वाद से वे न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत और अपनी जन्मभूमि बिहार का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की है।


रोहित की रिपोर्ट