बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रक्त दान महादान... कई जिस्मों में जिंदा रहने का लाजवाब तरीका है रक्तदान, शेखपुरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महादान कर लोगों को किया जागरूक

रक्त दान महादान... कई जिस्मों में जिंदा रहने का लाजवाब तरीका है रक्तदान, शेखपुरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महादान कर लोगों को किया जागरूक

SHEKHPURA: शेखपुरा जिले के बरबीघा में रक्तदान लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का यह बात शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरिज इंग्लिश स्कूल बरबीघा के प्रांगण में रोटरी क्लब शेखपुरा के तत्वाधान में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में कहा। इस कैंप में संस्थान के महिला और पुरुष शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

लगभग इस संस्थान से 15 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने रक्तदान महादान किया। मुख्य रूप से इस संस्थान से कई महिलाओं ने रक्तदान में भाग लेकर एक संदेश देने का काम किया है कि रक्तदान सिर्फ पुरुष नहीं महिलाएं भी कर सकती है। लोगों में जागरूकता के अभाव के कारण बहुत सारी भ्रांतियां है कि रक्तदान करने से शारीरिक परेशानियां आने लगती है जबकि विज्ञान की दृष्टिकोण से भी यह जरूरी है कि मानव को रक्तदान करना चाहिए।

इस मौके पर डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व सिविल सर्जन शेखपुरा डॉक्टर मुरारी प्रसाद सिंह पूर्व सिविल सर्जन शेखपुरा डॉक्टर मुनेश्वर प्रसाद सिंह रोटेरियन संजीव कुमार अध्यक्ष निरंजन कुमार पांडे सचिव संजय कुमार रोटेरियन रामाश्रय सिंह शंभू कुमार मंडल सचिन कुमार आनंद जय किशन संस्थान के प्राचार्य एवं फाउंडर सह रोटेरियन प्रिंस पीजे निर्देशिका दीप्ति केएस एवं स्कूल के कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Suggested News