बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में घर के छत पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस ने पत्नी और साली को हिरासत में लिया

मोतिहारी में घर के छत पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस ने पत्नी और साली को हिरासत में लिया

MOTIHARI : मोतिहारी में रात में पत्नी के साथ घर मे सोए पति का सुबह में छत पर खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को बरामद कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पत्नी सहित उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना आदापुर थाना क्षेत्र के मनगुरहा गांव के घुसुकपुर टोला की बतायी जा रही है। वही गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी में चार दिन से लापता युवक का झाड़ी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर गोबिंदगंज पुलिस शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गयी है। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक युवक परिवारिक कलह से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच में जुटी है।


मोतिहारी जिला के आदापुर और गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में दो घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। आदापुर थाना क्षेत्र के मनगुरहरा गांव के घुसुकपुर टोला में रात में पत्नी के साथ घर मे सोए पति की चाकू गोदकर निर्मम हत्या किया शव घर के छत पर सुबह में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

वही सूचना पर आदापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुट गई है। आदापुर थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि खून से लथपथ युवक का शव छत से बरामद किया गया है। युवक की पहचान अनिल कुमार महतो के रूप में की गई। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के पत्नी व उसकी बहन सहित को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वही मृतक के मोबाइल के सीडीआर जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी के दोनों बहन की शादी दोनों भाई से हुई थी। पुलिस जल्द की कांड की खुलासा का दावा कर रही है।

वही गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी  गांव में झाड़ी से एक युवक की शव होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों के सूचना पर गोबिंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान भेलानारी गांव के धुरी सिंह के पुत्र धीरज सिंह के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक छठ के दिन संध्या से लापता बताया जा रहा है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतक युवक पत्नी व ससुराल के कलह से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News