बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दो पक्षों के बीच पेड़ काटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से चोटिल

बांका में दो पक्षों के बीच पेड़ काटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से चोटिल

BANKA : बांका में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 7 लोग जख्मी हो गये। सभी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल कटोरिया में कराया गया। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के बनवारीडीह गांव में रविवार देर शाम को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष से गांव के पंकज मरीक व उसकी मां किरण देवी जबकि दूसरे पक्ष से सीताराम मरीक, पवन मरीक, सुनील मरीक, प्रियंका देवी एवं सोनी देवी शामिल है। जख्मी सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में डॉ एसडी मंडल द्वारा किया गया।

 घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के विरुद्ध  आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है। जिसमें एक पक्ष से पंकज मरीक ने सीताराम मरीक सहित 6 लोगों को नामजद बनाया है। आवेदक ने बताया है कि वह अपने हिस्से की जमीन की जुताई के लिए सूखे पेड़ को काट रहा था। नामजद अभियुक्तों ने रोक लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

जबकि दसूरे पक्ष से सीताराम मरीक ने रामकृष्ण मरीक, पंकज मरीक एवं प्रदीप मरीक को नामजद बनाते हुए बताया है कि नामजद सभी उसके हिस्से की जमीन पर लगे पेड़ को काट रहा था। मना करने पर सभी आवेदक एवं उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Suggested News