बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में आधा दर्जन घायल

मसौढ़ी में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में आधा दर्जन घायल

मसौढ़ी. आपसी विवाद में खूनी संघर्ष आजकल मसौढ़ी में आम हो गया है। आये दिन मामूली से विवाद में लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जा रहे हैं। एक बार फिर धनरूआ थाना क्षेत्र के बघवर गांव में एक खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इस खूनी संघर्ष में दो महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी लोगों का उपचार निजी अस्पताल में किया गया है।

मामले में पीड़ित गुड्डी कुमारी ने धनरूआ थाना पहुंच आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। धनरूआ थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

दीनानाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Suggested News