बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया का बौद्ध मठ भी चोरों से नहीं है सुरक्षित, उड़ा ले गए इतने लाख की घंटा, मचा हड़कंप

बोधगया का बौद्ध मठ भी चोरों से नहीं है सुरक्षित, उड़ा ले गए इतने लाख की घंटा, मचा हड़कंप

BODH GAYA : बिहार में बोधगया का इलाका बेहद सुरक्षित माना जाता है। यहां महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बीएमपी द्वारा की जाती है। वहीं दूसरे बौद्ध मठों में भी कड़ी सुरक्षा के प्रबंध होते हैं। लेकिन इन सबके बाद भी चोरों ने यहां बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। बीती रात बोधगया के  हूबा बुचुम तई बौद्ध मठ से चोरों ने एक घंटा की चोरी कर ली है। इस घंटी की कीमत पांच लाख बताई गई है। इस चोरी कि घटना से बौद्ध मठ के भिक्षुओं कि आस्था पर ठेस पहुंची है।

चोरी की इस घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार को सुबह उक्त बौद्ध मठ के लोग टहलने के क्रम में वहां पहुंचे थे। जहां उन्होंने देखा कि पिलर से लगाए गए घंटी चोरी कर ली गई है। इस मामले में उक्त बौद्ध मठ के सेक्रेट्री विनय ने बताया कि लगभग 4 क्विंटल की पीतल की घंटी थी। जिसका कीमत अनुमानतः 5 से 6 लाख रुपया है। शुक्रवार को देर रात घंटी कि चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए हैं कि चार क्विटंल की घंटी को चोर लेकर कैसे होंगे। मठ से जुड़े लोगों की मानें तो इतनी भारी घंटे को लेकर जाने के लिए कम से कम 8-10 लोगों की जरुरत पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले को लेकर बोधगया थाने कि पुलिस को आवेदन के माध्यम से सूचना दी गई है।इस घटना के बाद उक्त बौद्ध मठ के  बौद्ध भिक्षुओं मे भय की स्थिति बनी हुई है।

Suggested News