बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देह का सौदा : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रंगे हाथ पकड़े गए पांच युवक और छह युवतियां

देह का सौदा : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रंगे हाथ पकड़े गए पांच युवक और छह युवतियां

ARARIA : अररिया सदर के बस स्टैंड के समीप शिवलोक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहव्यपार में रंगे हाथ धराए युवक युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से छह युवतियों और पांच युवकों को जिस्मफरोशी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

अररिया SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि SP के निर्देश पर यह सूचना मिली थी कि शहर के बस स्टैंड के समीप कई होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी क्रम में शिवलोक होटल में रेड किया गया। सभी गिरफ्तार युवक युवतियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बस स्टैंड से नजदीक होने के कारण यहां आनेवाले लोगों में बड़ी संख्या यात्रियों की होती थी। 

 हालांकि इस छापेमारी के दौरान अभी तक शिवलोक होटल के संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जो इस कार्रवाई के बाद से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि संचालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


Suggested News