बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : पटना में पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे का संदिग्ध हालत में मिला शव, खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Big Breaking : पटना में पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे का संदिग्ध हालत में मिला शव, खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पटना. बड़ी खबर पटना के केशरी नगर से आ रही है। यहां अजंता कॉलोनी में साहित्यकार और पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे की संदिग्ध हालत में शव मिला है। फ्लैट के बाथरूम में उनका शव मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि ब्रिज किशोर दुबे अपने मित्र रविंद्र कुमार मिश्रा की संगीत क्लास में रहने के लिए चांबी लिये थे। यह क्लास अभी बंद है। यहां अभी छात्र नहीं है। रविंद्र मिश्रा ने ब्रिज किशोर को चांबी दे दी। इसके दूसरे दिन बाद ब्रज किशोर दुबे के बेटे ने रविंद्र मिश्रा को फोन कर बताया कि बाबूजी फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने जब रूम का कैमरा खोला तो बाथरूम में उनका शव मिला। 

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसमें किसी पर किसी तरह ब्लेम नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाथरूम में ब्रिज किशोर का शव पैर बंधा हुआ मिला है। उनका पैर कुर्सी पर है और सिर बाल्टी की ओर लुढका हुआ है।

Suggested News