बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका के मंदार महोत्सव में बॉलीवुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा, 'प्रेम जाल में फंस गई मैं तो' गाने की धुन पर जमकर नाचे एसडीएम

बांका के मंदार महोत्सव में बॉलीवुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा, 'प्रेम जाल में फंस गई मैं तो' गाने की धुन पर जमकर नाचे एसडीएम

BANKA : बांका में मंदार महोत्सव का उद्घाटन रविवार को प्रभारी मंत्री शाहनवाज आलम के द्वारा किया गया। वहीं संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन पार्श्व गायक मधु श्री भट्टाचार्य और कई कलाकारों ने परफॉर्म किया।

वही शाम ढलते ही जिला के कई पदाधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए थे। सभी पदाधिकारी कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान बांका के कुछ पदाधिकारी जो की संगीत प्रेमी है उनसे रहा नहीं गया और 'प्रेम जाल में फंस गई मैं तो' गाने की धुन पर जमकर नाचते नजर आए।  

बांका एसडीएम अरुण कुमार, ओएसडी अमरेंद्र कुमार और जिला पर्यटन पदाधिकारी तीनों ने स्टेज पर चढ़कर प्रेम जाल में फंस गई मैं तो गाने पर खूब नाचे।अधिकारियों के डांस को देखकर पब्लिक भी खूब झूमे। कार्यक्रम का लोगो ने काफी आनंद लिया। वही बोलो तारा रारा की धुन पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह भी खूब डांस किया। फिर तीनों पदाधिकारी काफी रंग में नजर आए।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News