बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BOLLYWOOD NEWS: पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में सूर्यवंशी ने की बढ़िया कमाई, मुख्य अभिनेता की ‘इमेज’ की वजह से हो रहा विरोध

BOLLYWOOD NEWS: पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में सूर्यवंशी ने की बढ़िया कमाई, मुख्य अभिनेता की ‘इमेज’ की वजह से हो रहा विरोध

N4N DESK: लंबे समय के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से बॉक्स ऑफिस में छाई सुस्ती को तोड़ा और धमाकेदार ढंग से इंट्री की। दिवाली की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए यह फिल्म 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। पर कल यानी की 6 नवंबर को पंजाब में फिल्म की जमकर आलोचना की गई। 

पंजाब में कई जगहों पर फिल्म सूर्यवंशी के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार को लेकर यह हंगामा किया जा रहा है। कई जगहों पर विरोध कर रहे किसानों ने फ़िल्म के पोस्टर को भी फाड़ दिया। शनिवार को केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में किसानों ने होशियारपुर के पांच सिनेमाघरों को अक्षय कुमार अभिनीत ‘सूर्यवंशी‘ की स्क्रीनिंग रोकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं कुछ सिनेमाघर के बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया गया और बयान जारी कर कहा गया कि अभिनेता अक्षय कुमार काले कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहें है और किसानों का समर्थन नहीं कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ स्थानीय शहीद उधम सिंह पार्क से स्वर्ण सिनेमा तक प्रदर्शन और विरोध मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष स्वर्ण धुग्गा ने किया। किसानों ने सिनेमा हॉल के कर्मचारियों को फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के लिए मजबूर करते हुए अक्षय कुमार की भी कड़ी निंदा की। किसानों का कहना है कि चूंकि अक्षय कुमार ने किसानों के समर्थन में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं बोला है, इसलिए उनकी फिल्में नहीं चलने देंगे। 

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। हालांकि कोरोनों के करण कई राज्यों में अभी थियेटरों पर लगी हुई कुछ पाबंदियों की वजह से फिल्म का कलेक्शन कम रह गया है। वही कुछ खबरों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी इंडस्ट्री  महामारी से पहले वाली स्थिति में लगभग 80 फीसदी तक लाने में कामयाब हो गई है। 

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं। साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते हुए दिखे हैं। इनके अलावा गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी, कुमुद मिश्रा, निकेतन धीर, अभिमन्यु सिंह, राजेंद्र गुप्ता और सिकंदर खेर की भी फिल्म में अहम भूमिकाएं हैं। सूर्यवंशी में अक्षय ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो कि आतंकवादियों के समूह के मुंबई पर हमला करने के मंसूबों को नाकाम करने का प्रयास करता है। 

Suggested News