BOLLYWOOD RELEASE: सिनेप्रेमियों के लिए धाकड़ रहा रविवार, एक दर्जन से अधिक बड़े बैनर्स ने ऐलान कर दी रिलीज डेट, जानें यहां...

N4N DESK: कोरोना कल की वजह से काफी लंबे वक्त तक सिनेमाघरों पर ताला लगा रहा। जैसा की सभी जानते हैं, कोरोना वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। इसी वजह से एहतियातन लगभग 2 साल तक सिनेमाघरों को बंद रखा गया। अब साल 2021 में जैसे-जैसे कोरोना का कहर कम होता गया, सिनेमाघर खुलते गए। हाल ही में कुछ फिल्मों ने थीएट्रिकल रिलीज कर बड़ा दांव खेला, जिनमें अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’ प्रमुख है।
अब एक-एक कर सभी राज्य सिनेमाघर को खोलने पर सहमति जता चुके हैं। जिसके बाद 26 सितंबर, यानी कि, रविवार को एक के बाद एक ताबड़तोड़ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस की गई। इनमें वैसी फिल्में प्रमुख हैं जो कोरोना काल में बनकर तैयार हुई मगर बड़े बजट और बैनर होने के कारण इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया। यहां मेकर्स को नुकसान उठाना मंजूर था, मगर ओटीटी पर रिलीज करना नहीं। जिस वजह से कई फिल्में तो 2 साल तक होल्ड पर रही। आखिरकार अब उन्हें थिएटर के दर्शन होने वाले हैं, और बड़ी कमाई के रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं।
बात करेंगे यशराज फिल्म्स की तो उन्होंने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी 4 फिल्मों की रिलीज की घोषणा की है इनमें बंटी और बबली-2 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। जबकि अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज साल 2022 की 21 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 को तो वहीं रणवीर कपूर और वाणी कपूर की शमशेरा 18 मार्च 2022 को दर्शकों के लिए सिनेमाघर में आ जाएगी।
इसके अलावा प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ फिल्म इस दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 अनाउंस हो चुकी है। वैसे ही ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को रिलीज डेट होगी। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी new year eve, यानी कि 31 दिसंबर, 202 को रिलीज हो रही है। इसमें उन्होनें क्रिकेटर का किरदार निभाया है और कड़ी मेहनत की है। वहीं आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुचर्चित लाल सिंह चड्ढा 14 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है। खिलाड़ी कुमार की बच्चन पांडे 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की भूल भुलैया-2, 25 मार्च 2022 को आ रही है। यहां अजय देवगन भी कैसे पीछे रहेंगे? उनकी और रकुल प्रीत स्टारर mayday 29 अप्रैल 2022 को आएगी। वहीं हमारे स्टंटमैन टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती-2 6 मई, 2022 को रिलीज होना लगभग तय मानी जा रही है।