बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेमिका के साथ छेड़खानी करने पर प्रेमी ने की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : प्रेमिका के साथ छेड़खानी करने पर प्रेमी ने की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

GAYA : गया के डेल्हा थाना इलाके के रहने वाले एक युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाले युवक की पहचान महकार थाना इलाके के नेयामतपुर के रहने वाले रामजी मिस्त्री का बेटा विकास कुमार के रूप में किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने विकास कुमार के प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ किया था। उसी का बदला लेने के लिए उसे मृत्यु दण्ड दे दिया। मृतक सोनू कुमार के परिजन ने पंद्रह दिन पूर्व डेल्हा थाना में फर्द बयान दिया की उनका पोता सोनू कुमार सुबह से रिक्शा चलाने के नाम पर निकला था और देर रात तक नही आया। वही दूसरे ही दिन पता चला की भूसंडा इलाके से उसका पोता का शव पाया गया।

इस मामले को गया के एसएसपी आशीष भारती ने गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान के लिए वजीरगंज एसडीपीओ को निर्देशित किया। उसी दौरान मुफस्सिल थाना के प्रभारी को भी शामिल किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर घटना का अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके घर से मृतक का रिक्शा भी बरामद हुआ है।

घटना का अंजाम देने वाले अभियुक्त ने हत्या को स्वीकार करते हुए बताया की हमारी प्रेमिका के साथ सोनू कुमार छेड़छाड़ करता था और उसे परेशान करता था। इसी वजह से हत्या की घटना को अंजाम देना पड़ा। पकड़े गए अभियुक्त के पास से दो देशी कट्टा, तीन मोबाइल, आठ कारतूस और एक टुकटुक बरामद किया गया है।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News