मोतिहारी में बीडीओ का आदेश नहीं मानते बीपीआरओ, गबन मामले में वार्ड पार्षद पर दर्ज नहीं हुई एफआईआर, पीजीआरओ ने भेजा शो- कॉज नोटिस

MOTIHARI : जिले के अरेराज अनुमंडल के हरसिद्धि बीडीओ के आदेश को बीपीआरओ नही मानते हैं। गायघाट पंचायत वार्ड 12 में नल जल व गली नाली योजना में बिना कार्य कराए 2 लाख गबन मामले में पीजीआरओ न्यायालय के आदेश पर बीडीओ द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बार बार बीपीआरओ को आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नही हुआ।


पीजीआरओ लखिन्द्र पासवान ने गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज नही करने को लेकर बीपीआरओ हरसिद्धि से करवाई को लेकर स्पष्टीकरण का मांग किया है। पीजीआरओ ने बताया की गायघाट पंचायत के अभय कुमार द्वारा वार्ड 12 के पूर्व वार्ड सदस्य लक्ष्मण बैठा पर नलजल व गली नाली में सरकारी राशि गबन का परिवाद दायर किया गया था।

Nsmch
NIHER

परिवाद का हरसिद्धि बीडीओ से जांच कराया गया। जांच में पाया गया कि पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा नलजल व गली नाली में 26 लाख 55 हज़ार की निकासी किया गया था। जबकि नल जल योजना में 15 लाख 41 हज़ार 600 रुपए खर्च किया गया। वहीँ पक्की नली गली में 9 लाख 28 हज़ार 20 रुपया खर्च का एमबी प्रस्तुत किया गया। इसमें वार्ड सदस्य द्वारा 1 लाख 85 हज़ार 380 रुपए अधिक निकासी कर गबन कर लिया गया। 

हरसिद्धि बीडीओ मनोज पासवान ने बताया कि पीजीआरओ के निर्देश के आलोक में बीपीआरओ को 17 मार्च से कई बार पूर्व वार्ड सदस्य पर गबन का प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। लेकिन अबतक बीपीआरओ द्वारा कोई करवाई नही किया गया। पीजीआरओ ने हरसिद्धि बीपीआरओ से गबन जैसे गंभीर मामले में करवाई नही करने व वरीय अधिकारियों की बात नही मानने को लेकर 24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग किया गया है। इस संबंध में बीपीआरओ का पक्ष जानने के लिए दो बार फोन रिसीव नही होने उनका पक्ष नही लिया जा सका।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट