BREAKING : नदी में गिरी भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस, नेपाल हुआ बड़ा हादसा, 40 लोग थे सवार
DESK. भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही एक बस नेपाल में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. नेपाल पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, "यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।" अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
बस में बैठे अधिकांश यात्री भारत के बताए जा रहे हैं. वे नेपाल भ्रमण को लेकर वहां गए थे. इसी दौरान उनकी बस हादसे का शिकार हुई और तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई . हादसे के पीछे कारण मौसम का खराब होना बताया जा रहा है. सड़क पर फिसलन और तीखा मोड़ होने के कारण बस के हादसे का शिकार होना माना जा रहा है. हालांकि बस के नदी में गिरने से कितने लोग प्रभावित हुए हैं इसे लेकर जांच पड़ताल जारी है. राहत एवं बचाव कार्य भी तेजी से किया जा रहा है.