बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नहीं दूंगा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नियम के अनुसार चलाऊंगा बजट सत्र

BREAKING: विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नहीं दूंगा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नियम के अनुसार चलाऊंगा बजट सत्र

PATNA: बिहार में राजनीतिक उलट-फेर हुई है। नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के साथ मिल कर राज्य में सरकार बना ली है। वहीं सरकार बदलने के बाद ही सत्ता पक्ष राजद कोर्ट से बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं इस्तीफे की मांग को लेकर अवध बिहारी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। 

उन्होंने कहा कि "मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। अविश्वास प्रस्ताव का मुझे आज जानकारी मिली है। आगामी बजट सत्र विधानसभा के नियमावली के अनुसार चलाऊंगा। हम नियम से बंधे हैं और नियम के अनुसार कार्यवाही होगी। हमारे पद का फैसला सदन के विधायक करेंगे। 12 फरवरी को अध्यक्ष पद पर फैसला होगा।"

बता दें कि, 12 फरवरी को नए सरकार की फ्लोर टेस्ट है इस दिन नई सरकार अपनी बहुमत साबित करेगी। मालूम हो कि, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और शालीनता बनाए रखनी चाहिए, जब अध्यक्ष सदन में बहुमत का समर्थन खो देता है, तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। 

नीरज ने कहा कि 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए सरकार के पास 128 का बहुमत समर्थन है। नीरज कुमार ने कहा कि बेहतर होता कि संसदीय मानदंडों और नैतिक आधार पर खुद ही इस्तीफा दे दिया होता। 

Suggested News