बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: BJP का संकल्प मोदी की गारंटी, पीएम ने कहा- आज मां कात्यायिनी का दिन और वो हाथ में कमल करती है धारण....

BREAKING: BJP का संकल्प मोदी की गारंटी, पीएम ने कहा- आज मां कात्यायिनी का दिन और वो हाथ में कमल करती है धारण....

PATNA: भारतीय जनता पार्टी आज अपनी चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना ‘संकल्प पत्र’ जार कर दिया है. बीजेपी के इस ‘संकल्प पत्र’में 14 मुद्दों पर जोर दिया गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में नववर्ष का उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि के छठे दिन हम मां कात्यायनी की पुजा करते हैं। और मां कात्यायिनी अपने दोनों भुजाओं में कमल धारी करती है। यह सौभाग्य है और उनका आशीर्वाद भी। साथ ही आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती भी है। और इस पावन दिन बीजेपी अपना विकसित भारत संकल्प पत्र को जारी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि, पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने अपने हर वादे को जमीन पर उतारा है। हमारा संकल्प पत्र को भारत के चार स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब को मजबूत कर रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा भारत के युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंव है।  उन्होंने कहा कि, मुफ्त राशन की घोषणा अगले पांच सालों तक जारी रहेगी। भोजन पोषक हो। 70 वर्ष से अधिक आयु के हर बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। हर वर्ग के बुजुर्ग को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।  

पीएम ने कहा कि, हमारा फोकस जीवन की गरिमा पर, जीवन की गुणवत्ता और निवेश से नौकरी पर है। पाइप से सस्ती गैस हर घर तक पहुंचाएंगे। जनऔषधि से सस्ती दवाईयां मिलती रहेगी। मुद्रा योजना के लोन की सीमा 20 लाख होगा। गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय सहकारिता योजना लाएंगे। महिलाओं के लिए खेल में आगे लाने के लिए विशष कार्यकर्म कराए जाएंगे। 


Suggested News